शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर आज आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति की शौर्यगाथा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर आज आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति की शौर्यगाथा

Date : 19-Feb-2026

 आगरा, 19 फ़रवरी । छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर गुरूवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक उनकी शौर्यगाथा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र

फडणवीस और सहित कई केंद्रीय मंत्री व अन्य प्रमुख लाेग शामिल हाेंगे।

यह आयाेजन अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल एवं अमर विनायक लोखण्डे औरंगाबाद की संयुक्त देखरेख में थाना क्षेत्र रकाबगंज अंतर्गत आगरा किला के दीवान-ए-आम में आयाेजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम लगातार चौथे वर्ष हो रहा है।

कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए थानाक्षेत्र रकाबगंज अन्तर्गत आगरा किला के सामने रामलीला मैदान/पार्किग स्थल में एलईडी की बडी स्क्रीन और साउण्ड सिस्टम लगा गया है।

इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीएसएमआई एयरपोर्ट मुम्बई से विशेष वायुयान से प्रस्थान कर सायं करीब 6:30 सिविल एयरपोर्ट आगरा पहुंचेंगे और वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वे रात में ही यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इस शाैर्यगाथा कार्यक्रम में राज्यपाल राजस्थान हरिभाऊ किशन राव बागडे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आदि के अलावा आगरा के सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, राज्यसभा/विधानपरिषद के सदस्यों के भाग लेने का भी कार्यक्रम है। कार्यक्रम में केवल पासधारकों को प्रवेश दिया जाएगा।

अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने बताया कि आगरा में शिवाजी महाराज का भविष्य स्मारक बनाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीश सहमति दे चुके हैं। आगरा किला में आज का कार्यक्रम में शिवाजी महाराज के करीब तीन

हजार अनुयाई इकट्ठे होंगे। इसका पूरी दुनिया में सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वीआई पी और भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्था संचालन के लिए सभी प्रभावी इंतजाम किए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement