दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची प्रियंका गांधी, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची प्रियंका गांधी, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद

Date : 19-Feb-2026

 गुवाहाटी, 19 फरवरी। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार काे असम की राजधानी गुवाहाटी में दो दिवीसय दौरे पर पहुंचीं। उनका मकसद आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को तेज करना है।

बोरझार में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद, प्रियंका गांधी पूजा करने के लिए सीधे कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हो गयीं। हवाई अड्डे पर असम प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एपीसीसी) के अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर जाने के बाद, वह स्क्रीनिंग से जुड़ी कई बैठक की अध्यक्षता करने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के लिए रवाना हुईं।

प्रियंका गांधी असम में एक ऐसी स्क्रीनिंग प्रक्रिया की निगरानी कर रही हैं जिसे पार्टी नेताओं ने 'अपूर्व और संरचित' बताया है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पहली बार है जब कांग्रेस राज्य में इतनी व्यापक और परामर्शात्मक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया कर रही है।

असम कांग्रेस के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि प्रियंका आने वाले महीनों में कई बार राज्य के दौरे पर आएंगी ताकि प्रगति की समीक्षा कर सकें, जमीन से प्राप्त फीडबैक का आकलन कर सकें और राज्य इकाई और केंद्रीय नेतृत्व के बीच निकट समन्वय सुनिश्चित कर सकें।

पार्टी की कोशिश है कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, इस संकेत के साथ कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची केंद्रीय नेतृत्व के साथ परामर्श के बाद फरवरी के अंत तक जारी की जा सकती है। राज्य नेताओं ने कहा कि चुनाव की दौड़ तेज होने के साथ संगठनात्मक तैयारियों और उम्मीदवारों की पहचान के मामले में कांग्रेस अन्य पार्टियों से आगे है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement