भारतीय विमान सेवा कंपनियों की पश्चिम एशिया के लिए आज 100 से ज्यादा फ्लाइट | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

भारतीय विमान सेवा कंपनियों की पश्चिम एशिया के लिए आज 100 से ज्यादा फ्लाइट

Date : 12-Mar-2026

 नई दिल्ली, 12 मार्च । देश की विमान सेवा कंपनियां आज पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के लिए 100 से ज्यादा उड़ानों (फ्लाइट्स) का परिचालन करेंगी। टाटा समूह की एयर इंडिया और उसकी सहायक इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कुल 58 उड़ानों की योजना बनाई है। इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वह गुरुवार को कुल 41 उड़ानों का परिचालन करेगी। नई विमान सेवा कंपनी अकासा ने भी गुरुवार को जेद्दा के लिए पांच भारतीय शहरों से उड़ानों के परिचालन की सूचना दी है।

विमान सेवा कंपनियों के आधिकारिक बयानों के मुताबिक, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 18 नियमित उड़ानों और 40 विशेष उड़ानों का परिचालन करेंगी। नियमित उड़ानों में 10 सऊदी अरब के जेद्दा के लिए और आठ ओमान के मस्कट के लिए होंगी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद से मुंबई और कोझीकोड के लिए भी 12 मार्च से एयर इंडिया उड़ानों का परिचालन शुरू करेगी। विशेष उड़ानों में जेद्दा से दिल्ली और मुंबई की उड़ानें भी शामिल हैं। इंडिगो ने बताया कि वह यूरोप और पश्चिम एशिया में कुल नौ शहरों के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी।

इसके अलावा यूरोप के लिए लंदन हीथ्रो और एम्सटडर्म हवाई अड्डों से कुल पांच उड़ानों की आवाजाही तय की गई है। पश्चिम एशिया में मदीना, जेद्दा, मस्कट, अबू धाबी, शारजाह, दुबई, रस-अल-खैमा और फुजैरा के लिए उड़ानों की योजना बनाई गई है। अकासा के अनुसार, वह जेद्दा से अहमदाबाद, कोच्चि, कोझीकोड, मुंबई और बेंगलुरु के लिए 31 मार्च तक उड़ान भरेगी। कंपनियों ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वे बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं या पूरा पैसा वापस ले सकते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement