सीयू के 9वें दीक्षित समारोह के लिए शनिवार को धर्मशाला आ रहे उपराष्ट्रपति | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

सीयू के 9वें दीक्षित समारोह के लिए शनिवार को धर्मशाला आ रहे उपराष्ट्रपति

Date : 13-Mar-2026

 धर्मशाला, 13 मार्च ।

देश के उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्चविद्यालय धर्मशाला के नौवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि धर्मशाला पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह देवभूमि हिमाचल में शक्तिपीठों की धरती कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चांमुडा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही देश सहित वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के वीर बलिदानी योद्धाओं को नमन करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। ये दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राज्य वॉर मैमोरियल धर्मशाला में पहुंचकर बलिदानियों को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। साथ ही उनके सर्वोच्च बलिदान व उनके पराक्रम के बारे में भी पूर्व सैनिकों व परिजनों से बातचीत करेंगे। इसके बाद सर्किट हाऊस धर्मशाला में उनका दोपहर भोजन अवकाश रहेगा।

पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को सूचारू रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की भी तैनाती की जाएगी। जिसमें उप-राष्ट्रपति के पहुंचने वाले सभी स्थानों व सड़क मार्गों में 200 के करीब अतिरिक्त पुलिस जवान व अधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) के नौवें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। शनिवार को आयोजित होने वाले समारोह में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे के करीब उप-राष्ट्रपति विशेष विमान के माध्यम से गगल एयरपोर्ट में पहुंचेगे। इसके बाद गगल से धर्मशाला के पीजी कॉलेज त्रिगर्त सभागार में सड़क मार्ग के माध्यम से पहुंचेगे। उप-राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत उनके आगमन के समय पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग में गगल एयरपोर्ट के पास व गगल चौंक की दूसरी तरफ व कांगड़ा-धर्मशाला मार्ग में आवाजाही पर पांबदी रहेगी। इस दौरान धर्मशाला से कांगड़ा में वाहनों की दोनों तरफ की आवाजाही को उप-राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के समय पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।

वहीं, उप-राष्ट्रपति के वॉर मैमोरियल व सर्किटक हॉऊस पहुंचने पर भी आवाजाही रोकी जाएगी। इसके अलावा सर्किट हाऊस से श्री चांमुडा मंदिर पहुंचने के दौरान धर्मशाला-पामलपुर रोड़ पर भी ट्रैफिक पर रोक लगेगी। साथ ही वापिस गगल एयरपोर्ट पहुंचने के समय में भी ट्रैफिक को पूरी तरह रोका जाएगा। इस दौरान किसी भी आम वाहनों की आवाजाही मार्ग में नहीं हो पाएगी। हालांकि अपातकालीन वाहनों को इस दौरान आवाजाही पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं रहेगी। वहीं, केंद्रीय विवि धर्मशाला, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग कांगड़ा की शनिवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूरी व्यवस्था चाक-चौंबद की जा रही है।

उधर, इस संबंध में पुलिस विभाग नोर्थ जोन की डीआईजी आईपीएस सौम्या सांवशिवन ने बताया कि उप-राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत उनके आगमन के समय पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग व कांगड़ा-धर्मशाला व पालमपुर मार्ग में कुछ समय के लिए आवाजाही पर पांबदी रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक प्लान के लिए अतिरिक्त जवान भी तैनात रहेंगे। आवाजाही में काफिला गुजरने के कुछ समय के अलावा किसी प्रकार की कोई रोक नहीं रहेगी, इस दौरान भी अपातकालीन वाहनों पर कोई पांबदी नहीं रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement