भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम बड़ी बैठक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम बड़ी बैठक

Date : 12-Mar-2026

 नई दिल्ली, 12 मार्च। पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकारी आवास पर आज शाम को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कमेटी में सदस्य के तौर पर हिस्सा लेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चुनने पर आखिरी चर्चा होने की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement