एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया के लिए संचालित करेंगी 80 उड़ानें | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया के लिए संचालित करेंगी 80 उड़ानें

Date : 14-Mar-2026

 नई दिल्ली, 14 मार्च । टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज (शनिवार) को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 80 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि दोनों एयरलाइन 14 मार्च को जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं संचालित करेंगी। इनमें कुल 18 उड़ानें हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच इस क्षेत्र में जारी संघर्ष ने हवाई संचालन को काफी हद तक बाधित कर दिया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘निर्धारित सेवाओं के अलावा, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब से आने-जाने वाली कुल 62 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी, जो उस समय प्रस्थान हवाई अड्डों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों के अधीन होंगी।’’


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement