विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, जाना मरीजों का हालचाल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, जाना मरीजों का हालचाल

Date : 24-Mar-2026

 पौड़ी गढ़वाल, 24 मार्च। विधायक राजकुमार पेारी ने जिला अस्पताल पौड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाला जाना। पोरी ने सर्जिकल वार्ड, एमरजेंसी वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है।

अल्ट्रासाउंड, एक्सरे सहित अन्य जांचें भी नियमित हो रही हैं। पोरी ने कहा कि एक मरीज की आयुष्मान कार्ड की वार्षिक धनराशि की वैधता समाप्त हो गई है। परिवार बहुत गरीब है। जिसके चलते उसे उपचार के खर्च की चिंता सताने लगी है। मरीज से बातचीत कर जिला अस्पताल प्रशासन को उपचार नियमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने कहा कि आयुष्मान कार्ड की वित्तीय सीमा समाप्त होने के बावजूद उपचार आधे में किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। मरीज को अस्पताल प्रशासन पूरा उपचार देगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement