पिंकसिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव 30 मार्च को | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पिंकसिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव 30 मार्च को

Date : 24-Mar-2026

 जयपुर, 24 मार्च । पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 30 मार्च 2026 को होने जा रहे है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि 23 एवं 24 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हुईं। क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी के 15 पदों के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र प्राप्त हुए। अध्यक्ष के एक पद के लिए अभय जोशी, मुकेश कुमार मीणा, रूपेश कुमार टिंकर, रोहित सोनी एवं उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए ओमवीर भार्गव, डॉ. मोनिका शर्मा, मणिमाला शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत और महासचिव के एक पद के लिए अभय सिंह, राजकुमार शर्मा जकड़ी, रामेन्द्र सोलंकी, परमेश्वर प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अनिल त्रिवेदी, नमोनाराण अवस्थी, शालिनी श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कार्यकारिणी के दस पदों के लिए अनिता शर्मा, ओम प्रकाश गोयल, उमंग माथुर, छगन लाल शर्मा, डॉ. सैयद शाहनवाज अली, धूलीलाल मीणा (डीसी), निखलेश शर्मा, मतीष पारीक, महेश आचार्य, मुकेश शर्मा, राजीव सिंह भाटी, लोकेन्द्र सिंह फौजदार, विकास आर्य, संजय गौतम(पण्डितजी), संतोष कृष्ण शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, संदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह चौहान, ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

शेखावत ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च 2026 को होगी। वहीं नाम वापसी 26 मार्च 2026 को सायं 5 बजे तक है। मतदान 30 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक रजिस्टर्ड कार्यालय नारायण सिंह सर्किल पर होंगे। निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग के लिए धर्मेन्द्र शेखर, अजय चौहान, मनोज शर्मा, अजीत शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अजय सिंह राठौड, नरेन्द्र सिंह, अरविन्द भूटानी, अजय मिश्रा, मुकेश पारीक को शामिल किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement