सांसद और गैंगस्टर प्रिंस खान के संबंधों की हो उच्चस्तरीय जांच : जयराम | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सांसद और गैंगस्टर प्रिंस खान के संबंधों की हो उच्चस्तरीय जांच : जयराम

Date : 24-Mar-2026

 धनबाद, 24 मार्च । डुमरी विधायक जयराम महतो ने कथित तौर पर गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंगलवार को कोर्ट परिसर में विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को साफ छवि बनाए रखनी चाहिए, न कि अपराधियों के सहयोगी के रूप में सामने आना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर गैंगस्टर और जनप्रतिनिधियों के बीच संबंधों की बातें सही साबित होती हैं, तो इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को इसलिए चुनकर भेजती है, ताकि वे उनके हक और अधिकार की आवाज बनें, न कि अपराध जगत से जुड़कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दें।

इसके अलावा, विधायक ने मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी अक्सर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं और उनके व्यवहार में अब भी बचपना झलकता है।

धार्मिक आयोजनों पर बोलते हुए जयराम महतो ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मोहर्रम में डीजे बज सकता है, तो सरहुल और रामनवमी जैसे पर्वों में भी इसकी अनुमति मिलनी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement