चुनाव से पहले कछार में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

चुनाव से पहले कछार में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Date : 07-Apr-2026

 कछार (असम), 07 अप्रैल। असम में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कछार जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बीती रात गुमरा पुलिस ने मेघालय सीमा के दिगरखाल इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त किया है।

पुलिस ने मेघालय से मिजोरम की ओर जा रहे सीमेंट लदे दो ट्रकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रकों में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए 401 कार्टून इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) बरामद किए गए।

दिगरखाल चेकगेट पर की गई इस कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की करीब 1,804 लीटर शराब जब्त की गई। जब्त शराब की बाजार कीमत कई लाख रुपये आंकी गई है।

इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कलाइन भैरवपुर के असलम उद्दीन बरभुइया और फारुक इस्लाम, ब्राह्मणग्राम के जुनैद अहमद तथा नातुनपुर के दिलदार हुसैन के रूप में हुई है। यह जानकारी गुमरा पुलिस चौकी के प्रभारी प्रणव मिली ने मंगलवार को दी। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement