ऊपरी असम में क्लीन स्वीप करेगा भाजपा गठबंधन, 95 से 100 सीटें जीतेंगे : मुख्यमंत्री हिमंत | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

ऊपरी असम में क्लीन स्वीप करेगा भाजपा गठबंधन, 95 से 100 सीटें जीतेंगे : मुख्यमंत्री हिमंत

Date : 07-Apr-2026

 जोरहाट (असम), 07 अप्रैल। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में ऊपरी असम में क्लीन स्वीप करेगा और कुल 95 से 100 सीटें हासिल करेगा। उन्होंने यह बयान प्रचार के अंतिम दिन टियोक में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिया।

मुख्यमंत्री सरमा ने इस मौके पर अखिल गोगोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निचले असम से “मियां-मुस्लिम” समुदाय को ऊपरी असम में लाकर भविष्य का वोट बैंक तैयार करने की “खतरनाक साजिश” रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद के समय जिस तरह की रणनीति अपनाई गई थी, उसी तरह की कोशिशें अब की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह कदम रोजगार सृजन के लिए नहीं, बल्कि केवल वोट बैंक की राजनीति के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अखिल गोगोई से सवाल किया कि दो बार के विधायक कुशल दुवरी के शिवसागर से चुनाव लड़ने पर क्या वे अचानक “बुरे व्यक्ति” बन गए हैं?

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि गिरफ्तारी के डर से वे दिल्ली से हैदराबाद चले गए। उन्होंने कहा कि असम पुलिस की एक टीम मंगलवार सुबह उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थी, लेकिन वे वहां नहीं मिले।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के नाम पर पासपोर्ट से जुड़ी धोखाधड़ी की है, जिससे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement