मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

Date : 10-Apr-2026

 नई दिल्ली, 10 अप्रैल । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति भवन में मोरारजी देसाई को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मोरारजी देसाई को पुण्यतिथि पर विनम्र अभिवादन किया।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में मोरारजी देसाई को सादगी और जनसेवा का प्रतीक बताते हुए उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोरारजी देसाई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और देश के विकास में उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि देश के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को पुण्यतिथि पर उनके अनुशासित जीवन, ईमानदारी और निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा को याद किया जाता है। वह भारत के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भारत रत्न और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement