राघव चड्ढा ने कहा- अपने काम को बोलने दूंगा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

राघव चड्ढा ने कहा- अपने काम को बोलने दूंगा

Date : 10-Apr-2026

 नई दिल्ली, 10 अप्रैल । आम आदमी पार्टी (आआपा) के साथ मतभेद की खबरों के बीच राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर “वॉयस रेज्ड, प्राइस पेड” शीर्षक से एक वीडियो साझा कर आआपा नेताओं पर तीखा हमला किया। इस वीडियो में उन्होंने संसद में उठाए गए विभिन्न मुद्दों की क्लिप्स को संकलित किया है। उन्होंने कहा कि अपने काम को बोलने दूंगा।

चड्ढा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि जो लोग मेरे संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं, उनके प्रति पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि मेरा काम को बोलेगा। चड्ढा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए झूठ बताया। उन्होंने कहा कि वे संसद में जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं, न कि केवल हंगामा करने के लिए।

उल्लेखनीय है कि आआपा ने दो अप्रैल को राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था। पार्टी ने उन पर संसद में सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख न अपनाने तथा “सॉफ्ट पीआर” करने का आरोप लगाया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement