चिक्कमगलूरु : चार दिन से लापता केरल की किशोरी का शव मिला | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

चिक्कमगलूरु : चार दिन से लापता केरल की किशोरी का शव मिला

Date : 10-Apr-2026

 चिक्कमगलूरु, 10 अप्रैल । कर्नाटक के चिक्कमगलूरु जिले के दत्तपीठ क्षेत्र स्थित माणिक्यधारा जलप्रपात के पास 7 अप्रैल से लापता

15 वर्षीय किशोरी श्रीनंदा का शव बरामद हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि केरल के पालक्काड की 15 वर्षीय किशोरी श्रीनंदा अपने परिवार के साथ चंद्रद्रोण पर्वत श्रृंखला पर घूमने आई थी। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे तक वह परिवार के साथ थी। उसने माणिक्यधारा जलप्रपात के पास फोटो खींचे और अपने पिता के मोबाइल से रिश्तेदारों के साथ रील भी बनाई थी। इसके बाद सीढ़ियों से नीचे उतरते समय वह अचानक लापता हो गई।

इसके बाद पुलिस, वन विभाग और अग्निशमन दल के 70 से अधिक कर्मियों ने कई टीमों ने सघन खोज अभियान चलाया। जंगलों, खड़ी पहाड़ियों और गहरी खाइयों में डॉग स्क्वाड, ड्रोन और थर्मल ड्रोन की भी मदद से तलाशी ली गई। चार दिन बाद उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार अरिशिनगुप्पे दिशा से खोजबीन कर रही टीम को माणिक्यधारा पर्वत श्रृंखला में लगभग दाे हजार फीट गहरी खाई में किशोरी का शव मिला। पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

चिक्कमगलूरु ग्रामीण थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किशोरी की मौत हादसे में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement