बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, घर में चाय बना रही महिला झुलसी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, घर में चाय बना रही महिला झुलसी

Date : 06-May-2026

 सुपौल, 06 मई । जिले में राघोपुर प्रखंड के सिमराही नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 में बुधवार को तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 35 वर्षीय मनीषा खातून के रूप में हुई है, जो घटना के समय अपने घर में चाय बना रही थीं।

बताया जा रहा है कि अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और मनीषा खातून बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें राघोपुर रेफरल अस्पताल ले गए।अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार कर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। महिला के पति मोहम्मद गुलजार के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के सभी लोग घबरा गए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सामान्य रूप से घर का काम कर रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बारिश और बिजली कड़कने के दौरान सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement