असमः भाजपा नीत एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता के चुनाव की तैयारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असमः भाजपा नीत एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता के चुनाव की तैयारी

Date : 10-May-2026

 गुवाहाटी, 10 मई । असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आज भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। इसके बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय पर्ववेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं उप पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। वाजपेयी भवन में भाजपा एवं सहयोगी दलों के विधायक लगभग पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 126 सीटों में से 82 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (अगप) 10 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 10 समेत कुल 102 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है।

विधायक दल की बैठक को लेकर भाजपा मुख्यालय में आज उत्सव सरीखा माहौल है। उल्लेखनीय है कि आगामी 12 मई को गुवाहाटी के खानापाड़ा खेल मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement