मुख्यमंत्री साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली जिले का करेंगे दौरा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली जिले का करेंगे दौरा

Date : 10-May-2026

 रायपुर 10 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 10.30 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे, ग्राम कलिबा में दोपहर 12.10 बजे से 1 बजे तक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पर जशपुर से रवाना होकर 2.30 बजे कबीरधाम आएंगे। जहां वे अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा में प्रदेशस्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे मुंगेली जाएंगे। जहां वे मुंगेली कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु घासीदास और पडाव चौक में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं स्टेडियम मोड़ के पास भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement