गुवाहाटी, 12 मई। कामाख्या मंदिर में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ ही बिहार, दिल्ली और गोवा के मुख्यमंत्री पहुंचे और मां कामाख्या का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सभी नेता असम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं।
दर्शन के बाद नितिन नबीन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने देश की सुख शांति और समृद्धि के लिए मां कामाख्या से आशीर्वाद मांगा। सम्राट चौधरी ने मां कामाख्या धाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। वे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वे भी समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंची हैं।
वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी मां कामाख्या मंदिर में दर्शन कर पूजा की। उन्होंने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले मां कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण के लिए गुवाहाटी पहुंचे कई अन्य वीआईपियों ने भी आज मां कामाख्या के दर्शन किए।
