लामडिंग में देर रात भीषण आगजनी, घर जलकर राख | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लामडिंग में देर रात भीषण आगजनी, घर जलकर राख

Date : 12-May-2026

 होजाई (असम), 12 मई, । लामडिंग में बीती रात एक भयावह आग की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। दक्षिण लामडिंग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप हुई इस घटना में राजू गुप्ता नामक व्यक्ति का आवास और घर के भीतर रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक राजू गुप्ता के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान घर के भीतर रखा रसोई गैस सिलेंडर भी विस्फोट हो गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। सिलेंडर विस्फोट की तेज आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

हादसे में घर के साथ-साथ अंदर मौजूद अन्य संपत्तियां भी जलकर नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आरोप है कि सूचना दिए जाने के काफी देर बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement