तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष बने जेसीटी प्रभाकर और एम. रविशंकर बने उपाध्यक्ष | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष बने जेसीटी प्रभाकर और एम. रविशंकर बने उपाध्यक्ष

Date : 12-May-2026

चेन्नई, 12 मई ।

तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष पद पर जेसीटी प्रभाकर और उपाध्यक्ष पद के लिए एम. रवि शंकर को निर्विरोध चुन लिया गया। इसके बाद प्रभाकर ने अध्यक्ष की कुर्सी संभालते हुए सदन की कार्यवाही का संचालन कियाl

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री विजय, विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन सहित सभी विधायकों ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया। किसी अन्य के नामांकन दाखिल न करने पर एक मात्र उम्मीदवार जेसीडी प्रभाकर को विधानसभा अध्यक्ष और रवि शंकर को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके बाद परंपरा के अनुसार सदन के नेता सेन्गोट्टायन और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने जेसीडी प्रभाकर को दोनों हाथों से पकड़कर अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाकर उन्हें आसन ग्रहण कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रभाकर को बधाई दी।

इस मौके पर कामराज ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय अगले पांच वर्षों तक अच्छी सरकार दें और उन्होंने तमिलगा वेत्रि कषगम सरकार को अपना समर्थन जारी रखने की बात भी कही।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement