संथाली भाषा में उच्च माध्यमिक में राज्य में प्रथम बनी झाड़ग्राम की मणिमाला बेसरा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

संथाली भाषा में उच्च माध्यमिक में राज्य में प्रथम बनी झाड़ग्राम की मणिमाला बेसरा

Date : 15-May-2026

 झाड़ग्राम, 15 मई । पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा में संथाली भाषा से झाड़ग्राम की छात्रा मणिमाला बेसरा ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। मणिमाला ने 457 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी छोटी बहन शेफाली बेसरा ने भी 443 अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है।

झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी क्षेत्र के मुरानसोल गांव की रहने वाली मणिमाला और शेफाली, दोनों झाड़ग्राम के रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर स्कूल की छात्राएं हैं। दोनों बहनें छठी कक्षा से ही स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

मणिमाला को संथाली भाषा में 86, अंग्रेजी में 90, भूगोल में 88, इतिहास में 93, राजनीति विज्ञान में 87 और फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक मिले हैं। दोनों बहनों ने पहली भाषा के रूप में बंगला की जगह संथाली भाषा में परीक्षा दी थी।

मणिमाला जब बहुत छोटी थीं उसी समय उनके पिता निपेन बेसरा का निधन तब हो गया था। इसके बाद उनकी मां सकलमणि बेसरा ने खेती का काम करके दोनों बेटियों की पढ़ाई जारी रखी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मणिमाला का सपना आगे चलकर शिक्षिका बनने का है। उसने बताया कि छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने और स्कूल के शिक्षकों व मिशन के महराजों के सहयोग से ही वह यह सफलता हासिल कर सकी।

बेटियों की सफलता से मां सकलमणि बेसरा बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी इच्छा है कि दोनों बेटियां आगे पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हों और जीवन में बड़ी सफलता हासिल करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement