मॉडलिंग मंच पर आदित्य की सफलता पर विधायक ने बढ़ाया उत्साह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मॉडलिंग मंच पर आदित्य की सफलता पर विधायक ने बढ़ाया उत्साह

Date : 21-May-2026

 पूर्वी सिंहभूम, 21 मई । बारीडीह निवासी आदित्य राज (08) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की मॉडलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। आदित्य ने मिस,मिस्टर,मिसेज और किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में दूसरा स्थान हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी इस उपलब्धि पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुरुवार को उनके घर पहुंचे और उन्हें बधाई देकर उत्साहवर्धन किया।

विधायक सरयू राय ने आदित्य राज की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन और मंच मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

आदित्य राज की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित द क्रूज में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में कुल 13 चरण रखे गए थे, जिसमें आदित्य ने मॉडलिंग कैटेगरी में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आदित्य राज की सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है। उनके नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में गेम टीचर रह चुके हैं, जबकि नानी रीतू श्रीवास्तव गृहिणी हैं। परिवार का कहना है कि आदित्य बचपन से ही मंचीय गतिविधियों में रुचि रखता है और आगे भी उसे बेहतर अवसर दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement