कंप्यूटर की क्रांति सहित राजीव गांधी के कई फैसलों से लाभान्वित हुए प्रत्येक देशवासी : अजय राय | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कंप्यूटर की क्रांति सहित राजीव गांधी के कई फैसलों से लाभान्वित हुए प्रत्येक देशवासी : अजय राय

Date : 21-May-2026

 लखनऊ, 21 मई । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सूचना क्रांति के जनक, भारत के लिए शहीद हुए भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय "नेहरू भवन" और पूरे प्रदेश में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय "नेहरू भवन" में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो भारत सूचना क्रांति में पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है उसका जनक यदि कोई था तो राजीव गांधी थे, महिलाओं को लेकर भाजपा एंड मोदी आरक्षण को लेकर राजनीति कर रहे हैं, राजीव गांधी ने संविधान में 73-74 वें संशोधन से पंचायती राज अधिनियम कानून लाकर गांवों की सरकार बनाई, गांवों को सशक्त बनाया और पंचायतों को न्यायिक अधिकार के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, आज उसी का परिणाम है कि महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ी लेकिन भाजपा 2023 में लोकसभा में पास हुए महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं कर रही, बल्कि राजनीति कर रही ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राजीव गांधी युग दृष्टा थे उन्होंने अस्सी के दशक में ही युवाओं के भविष्य को देश की प्रगति के साथ जोड़ा और वोट के अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 साल किया, राजीव गांधी जी द्वारा लाई गई कंप्यूटर की क्रांति, उपभोक्ता सुरक्षा, पंचायती राज़ क़ानून जैसे निर्णायक फैसले लाकर भारत को आत्मनिर्भर और प्रत्येक देशवासी को सशक्त बनाया।

राजीव गांधी ने देश के युवाओं की शिक्षा की गुणवत्ता और उत्तम शिक्षा के लिए अपने बहुत कम समय के कार्यकाल में पूरे देश में 600 से ज्यादा नवोदय विद्यालय की स्थापना की, जिसमें दून स्कूल देहरादून की तरह सभी कुछ निःशुल्क सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को उच्च श्रेणी की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राजीव गांधी किसानों के लिए चिंतित रहते थे, राजीव गांधी जी कहते थे कि यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, किसान मजबूत हैं तो स्वतंत्रता मजबूत हो जाती है, यदि कृषि की प्रगति बरकरार नहीं रख पाए तो देश से गरीबी मिटा नहीं पाएंगे, लेकिन आज की भाजपा मोदी सरकार में 700 किसान मोदी सरकार में शहीद हो गए, लेकिन मोदी का दिल नहीं पसीजा, राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे और किसानों के आंदोलन में खुद आये, और उनकी बात सुनी, मांगें मानी।

इस अवसर पर राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, अल्पसंख्यक चेयरमैन पूर्व विधायक सोहेल अंसारी, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रूबी खान, विचार विभाग चेयरमैन एचएल दुसाध, वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी, शहर अध्यक्ष शहजाद आलम, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, उपस्थित रहे।

संगोष्ठी का संचालन शहर अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम ने किया और समापन धन्यवाद अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सोहेल अंसारी ने किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement