भोपाल में आज होगी आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल, शहरभर में बजेंगे सायरन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भोपाल में आज होगी आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल, शहरभर में बजेंगे सायरन

Date : 26-May-2026

 भोपाल, 26 मई । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को आपदा प्रबंधन व्यवस्था की तैयारियों को जांचने और मजबूत करने के लिए विशेष मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास पूरी तरह पूर्व निर्धारित है, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच तालमेल और प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना है।

जनसंपर्क सूचना अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मुताबिक मॉकड्रिल के दौरान शहर के कई इलाकों में सायरन की आवाज सुनाई दे सकती है। साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी वाहनों की गतिविधियां सामान्य दिनों की तुलना में अधिक दिखाई देंगी। विभिन्न स्थानों पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, राहत कार्य और आपदा प्रबंधन से जुड़ी अन्य गतिविधियों का अभ्यास भी किया जाएगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति से बचें, क्योंकि यह केवल प्रशिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है और किसी वास्तविक आपदा से इसका कोई संबंध नहीं है। जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि मॉकड्रिल के दौरान जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन करें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली जानकारी साझा न करें, ताकि अनावश्यक दहशत न फैले। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभ्यास भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने की क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement