गरमी और उमस से बेहाल बंगाल, बारिश के आसार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गरमी और उमस से बेहाल बंगाल, बारिश के आसार

Date : 26-May-2026

 कोलकाता, 26 मई। पश्चिम बंगाल में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि अधिक आर्द्रता के कारण “फील्स लाइक” तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर महसूस हो रहा है।


मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण बंगाल और कोलकाता में दिन के समय गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। शाम के समय छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ठंडा मौसम रहने के साथ बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और आसपास के पश्चिमी जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि देर शाम कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी चलने के आसार हैं।

कोलकाता में मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण उमस लगातार बनी हुई है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement