पत्रकारों को मिलनी चाहिए कैशलेस मेडिकल सुविधा : कपिल मिश्रा | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

पत्रकारों को मिलनी चाहिए कैशलेस मेडिकल सुविधा : कपिल मिश्रा

Date : 02-Jun-2026

नई दिल्ली, 02 जून । दिल्ली के कानून और न्याय, श्रम, रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को कैशलेस मेडिकल सुविधा तो मिलनी ही चाहिए। उन्होंने यह बात ‘मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति’ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।

समिति का यह प्रतिनिधिमंडल पत्रकारों की मांगो का ज्ञापन लेकर मंत्री कपिल मिश्रा से आज दिल्ली सचिवालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल में समिति के जनरल सेक्रेटरी रजनीकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक कौशिक, गौरव शर्मा, श्याम सुंदर और अमित कुमार शामिल रहे। इस मौके पर कपिल मिश्रा को प्रतीक चिह्न, शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। यह ज्ञानकारी ‘मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति’ के जरिए विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, इस मौके पर कपिल मिश्रा ने पत्रकारों की मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारों को कैशलेस मेडिकल सुविधा तो मिलनी ही चाहिए। इसके साथ-साथ पत्रकारों को पेंशन, डीटीसी की अंतराजीय बसों में मुफ्त यात्रा समेत अन्य मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया।

समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। कठिन परिस्थितियों, जोखिम और लगातार जिम्मेदारियों के बीच पत्रकार जनहित की आवाज को सामने लाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement