मंत्री इंद्राज और सिरसा ने मुंगेशपुर गांव में प्रदूषण संबंधी समस्याओं का किया निरीक्षण | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

मंत्री इंद्राज और सिरसा ने मुंगेशपुर गांव में प्रदूषण संबंधी समस्याओं का किया निरीक्षण

Date : 02-Jun-2026

 नई दिल्ली, 02 जून । दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुंगेशपुर गांव का दौरा कर हरियाणा सीमा से सटे औद्योगिक क्षेत्रों के कारण उत्पन्न गंभीर प्रदूषण संबंधी समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण, खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) तथा उसके जनस्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभावों से मंत्रियों को अवगत करा। नागरिकों द्वारा उठाई गई चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र की पर्यावरणीय स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि दौरे के दौरान मुंगेशपुर स्थित वन भूमि का भी निरीक्षण किया गया, जहां व्यापक वृक्षारोपण एवं हरित क्षेत्र विकसित करने की संभावनाओं पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना, प्रदूषण के प्रभाव को कम करना तथा दिल्ली देहात के लिए एक सशक्त पर्यावरणीय आधार तैयार करना है।

मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण, बेहतर जीवन गुणवत्ता और क्षेत्र के सतत विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement