नदिया में 173 पुरुष लक्खी भंडार योजना का लाभ लेते पाए गए, जांच तेज | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

नदिया में 173 पुरुष लक्खी भंडार योजना का लाभ लेते पाए गए, जांच तेज

Date : 02-Jun-2026

नदिया, 02 जून। पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए शुरू की गई लक्खी भंडार योजना में अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। नदिया जिले के कृष्णनगर-दो ब्लॉक में 173 ऐसे लाभार्थियों की पहचान की गई है, जो पुरुष होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे थे।

जिला प्रशासन के अनुसार, लाभार्थियों की सूची की जांच के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। बताया गया कि फरवरी 2026 से इन लोगों के नाम योजना की सूची में शामिल किए गए थे और वे नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे थे। अन्नपूर्णा योजना के लिए लाभार्थियों का सत्यापन करते समय इस मामले का खुलासा हुआ।

प्रशासन ने 173 संदिग्ध लाभार्थियों को चिह्नित कर लिया है। उनके नाम योजना की सूची से हटाने के लिए कृष्णनगर-दो ब्लॉक के बीडीओ ने जिलाधिकारी को लिखित अनुरोध भेजा है।

मामले में सरकारी स्तर पर कथित अनियमितता के आरोप में बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी भोला शील को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है।

आरोपित कर्मचारी की मां का कहना है कि उनका बेटा तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा होने के कारण राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement