रुद्राभिषेक कर विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन | The Voice TV

Quote :

"जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते, वे कुछ भी नहीं बदल सकते।" — जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

National

रुद्राभिषेक कर विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Date : 05-Jun-2026

 बलरामपुर, 05 जून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से रुद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन परिसर स्थित चंद्रशेखर महादेव शिव मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में मंदिर में मुख्यमंत्री का चित्र रखकर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के 55वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शाम को शक्तिपीठ देवीपाटन सहित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में 55 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला 11 जून तक लगातार चलेगी।

उन्होंने कहा कि सात जून को जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 55 यूनिट रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं समापन अवसर पर 11 जून को देवी पाटन मंदिर में वृहद कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मातेश्वरी त्रिपाठी, जीवन लाल कसौधन, जय सिंह, विजय प्रताप सोनी, मिथलेश गिरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement