वाराणसी में जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया एक पेड़ मां के नाम का संदेश | The Voice TV

Quote :

"जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते, वे कुछ भी नहीं बदल सकते।" — जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

National

वाराणसी में जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया एक पेड़ मां के नाम का संदेश

Date : 05-Jun-2026

 वाराणसी, 05 जून। वाराणसी में जनप्रतिनिधियों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर रोहनिया विधानसभा के अमरा खैरा में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षा रोपण किया। राज्य मंत्री हंसराज ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए छोटे-छोटे पौधों को लगाकर कल एक हरा भरा समाज बनाने के लिए सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाना चाहिए।

दक्षिणी विधानसभा में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने पौधरोपण करते हुए सभी को पर्यावरण दिवस की शुभ कामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि, आइए हम सब वृक्ष लगाएँ। वृक्षो रक्षति रक्षित, तस्मात् रक्षतु वृक्षक। एक ही पेड़ पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त है, हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए एक पेड़ आवश्यक लगाए।

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में विधायकों ने पौधरोपण किया तो कैंट विधानसभा क्षेत्र में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने एक पेड़ लगाया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने भी पौधरोपण किया और समाज से आह्वाहन किया कि सभी एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement