विश्व पर्यावरण दिवस : नागरिक सुरक्षा विभाग ने पाैघे राेप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | The Voice TV

Quote :

"जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते, वे कुछ भी नहीं बदल सकते।" — जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

National

विश्व पर्यावरण दिवस : नागरिक सुरक्षा विभाग ने पाैघे राेप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Date : 05-Jun-2026

 प्रयागराज, 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रयागराज में शुक्रवार काे नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा पाैधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल प्रमुख सचिव सहकारिता, उत्तर प्रदेश शासन तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शुक्रवार को जन-जागरूकता के प्रतीक शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवी लोगों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, वार्डनों, स्वयंसेवकों तथा समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी ने हरित प्रयागराज और स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए जनसामान्य से भी अधिकाधिक पाैधरोपण करने की अपील की।

पाैधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी का संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement