रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेना की सराहना की | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेना की सराहना की

Date : 04-Sep-2023

 रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेना की सराहना की है। उन्‍होंने आज नई दिल्ली में शुरू हुए नौसेना कमांडरों के द्वि-वार्षिक सम्मेलन में वरिष्ठ नौसेना नेतृत्व के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही।
 

श्री अजय भट्ट ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में 2047 तक पूरी तरह से स्वदेशीकरण और नवाचार की दिशा में निवेश के प्रयासों के लिए नौसेना की सराहना की। पहले संस्करण के दौरान लिए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए सम्मेलन का दूसरा संस्करण आज शुरू हुआ। पहला संस्करण मार्च 2023 में आईएनएस विक्रांत पर आयोजित किया गया था।

 
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्रण के अनुरूप लगातार पहल करने के लिए भी नौसेना की सराहना की।
 
उद्घाटन सत्र के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के सचिव डॉ. समीर वी कामत और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement