उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि महिलाओं के योगदान के बिना दुनिया प्रगति नहीं कर सकती | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि महिलाओं के योगदान के बिना दुनिया प्रगति नहीं कर सकती

Date : 04-Sep-2023

 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि महिलाओं के योगदान के बिना दुनिया प्रगति नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि महिलाओं के भागीदारी के बिना विकास नहीं हो सकता। श्री धनखड़ दो दिन के राजस्थान दौरे के दौरान आज जयपुर के महारानी कॉलेज में “राष्ट्रीय उत्थान में महिलाओं की भागीदारी” विषय पर छात्राओं से संवाद कर रहे थे। श्री धनखड़ ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने के कई प्रयास किये गये। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव एक बड़ा बदलाव लेकर आया है और पहली 78 महिला सांसद चुन कर आयीं। उन्होंने कहा कि यह बदलते हुए भारत की तस्वीर नहीं है, बल्कि इस ताकत से भारत दुनिया को बदलेगा। चंद्रयान 2, चंद्रयान तीन और आदित्य एल वन मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि इन मिशन की रीढ़ महिलाएं ही हैं।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा आज भारत का गौरव पूरी दुनिया में बढ रहा है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत को फ्रेजाइल फाइव में रखा जाता था और आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के योगदान से यह संभव हो गया है। श्री धनखड़ ने कहा कि भुगतान और इंटरनेट के उपयोग के मामले में भी भारत दुनिया के शीर्ष देशों में है। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल सोच समझकर करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास पैसा है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह बिजली या अन्य संसाधनों का गैर अनुचित ढंग से उपयोग करे।

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement