भारत और इंडिया को अलग करके नहीं देखा जा सकता : शक्ति सिंह गोहिल | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भारत और इंडिया को अलग करके नहीं देखा जा सकता : शक्ति सिंह गोहिल

Date : 05-Sep-2023

 नई दिल्ली, 05 सितंबर  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भारत और इंडिया को अलग करके नहीं देखा जा सकता है। ये दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं।

गोहिल ने मंगलवार को भारत और इंडिया को लेकर उठी चर्चा पर जवाब देते हुए कहा कि संविधान का अनुच्छेद 1 कहता है ''इंडिया दैट इज भारत''। इसका मतलब साफ है कि भारत और इंडिया को अलग करके नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इंडिया घटक दलों की एकता से घबराई है, इसलिए वह इंडिया नाम से परहेज कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी-20 सम्मेलन के सिलसिले में एक पत्र जारी किया गया। जिसमें ''प्रेसीडेंट ऑफ़ भारत'' लिखा गया है। इसको लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष ने सवाल उठाया है। विपक्षी दलों का कहना है कि मोदी सरकार इंडिया घटक दलों से डर गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement