भारत ने शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के सदस्य देशों को कानूनी और न्यायिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए समर्थन दिया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के सदस्य देशों को कानूनी और न्यायिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए समर्थन दिया

Date : 06-Sep-2023

 भारत ने शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के सदस्य देशों की कानूनी और न्यायिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए समर्थन दिया है। एससीओ देशों के कानून और न्याय मंत्रियों की 10वीं बैठक कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से हुई। इस अवसर पर कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एससीओ चार्टर और इसके आपसी विश्वास, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।


श्री मेघवाल ने इस बात का विशेष रूप से उल्‍लेख किया कि भारत कैसे कानूनी सुधारों की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह भारत में कारोबार आसान बनाने के अलावा नागरिकों के जीवन और रहन-सहन को बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होगा। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement