विज्ञान के ये 5 टिप्स आपकी याददाश्त को बनाएंगे बेहतर | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Science & Technology

विज्ञान के ये 5 टिप्स आपकी याददाश्त को बनाएंगे बेहतर

Date : 16-Nov-2022

 भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आपको भी बातें याद रखने में दिक्कत आती है। आप भी चीजें भूल जाते हैं और फिर देर तक परेशान होते रहते हैं। ये समस्या कई लोगों के साथ होती है। स्टूडेंट्स के सामने भी ये एक बड़ा सवाल होता है। वहीं याददाश्त में कमी या फिर धीरे धीरे भूलने की आदत बहुत परेशान करती है। लेकिन विज्ञान के पास इसका सॉल्यूशन है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे वैज्ञानिक तरीके, जिससे आप बातों को बेहतर तरीके से याद रख पाएंगे।

·          Learn, Practice, Recall, Repeat..इस फॉर्मूले के अनुसार चलिए। किसी बात की पक्की स्मृति के लिए पहले उसे याद करें, उसकी प्रैक्टिस करें, उसे रिकॉल करें और दोहराएं। इससे आपके दिमाग में वो अंकित हो जाती है।

·         अपनी जानकारी को छोटे छोटे हिस्सों में बांटिए और फिर उन्हें मिलाकर दिमाग में एक बड़ी यूनिट बनाइये। एक साथ बड़ी चीज याद करने में दिक्कत होती है। जब आप उसे कई भागों में बांट देंगे तो ये आपके दिमाग के लिए आसान होगा।

·         किसी महत्वपूर्ण चीज को याद रखने के लिए उसे किसी रूपक या कहानी से कनेक्ट कीजिए। कहानियां बड़ी आसानी से दिमाग में बनी रहती है, ऐसे में वो बात भी आपकी स्मृति में ठहरी रहेगी।

·         हमारा दिमाग दृश्यों को आसानी से नहीं भूलता। इसलिए किसी बात को याद रखने के लिए उसे दृश्य में तब्दील कीजिए। ये आप कल्पना में भी कर सकते हैं और आजकल इसके लिए कई ऑनलाइन विकल्प भी मौजूद हैं।

·         अगर आप लगातार बातें भूल रहे हैं तो इसका कारण ये भी हो सकता है कि आपका दिमाग ओवर बर्डन हो। एक अच्छी और भरपूर नींद जरुरी है दिमाग को शांत रखने के लिए।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement