Quote :

“भक्ति वह है जो ज्ञान उत्पन्न करती है; ज्ञान वह है जो स्वतंत्रता को गढ़ता है” – तुलसीदास

Travel & Culture

स्वर्ग से भी खूबसूरत हैं उत्तराखंड की ये नामी गिरामी जगह, नजारा देखती ही बढ़ जाती है दिल की धड़कने

Date : 21-Nov-2023

 उत्तराखंड में घूमने के लिए वैसे तो आप कई जगहों को सूचीबद्ध करते होंगे, लेकिन कभी आपने सोचा है यहां और भी अनेक जगहें हैं जहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता मनमोहने वाली है | हम यहाँ बात कर रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो स्वर्ग से भी सुंदर हैं, जिन्हें लोगों के लिए उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में गिना जाता है|

अल्मोड़ा के पास कई ऐसी जगह हैं, जिनके नाम आपने शायद ही सुने होंगे या फिर जहाँ का नजारा अभी भी अपने नजरों से दूर होगा | अगर आप सर्दियों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी सूची में जरुर शामिल करें |

1.टिहरी गढ़वाल- उत्तराखंड में पहाड़ों के बीच बसे हुए टिहरी गढ़वाल को बेहद ही सुंदर जगह माना जाता है | यहां का प्राकृतिक नजारा लोगों को अपनी और आकर्षित करता है |यहाँ की धार्मिक स्थल की छटा देखते ही बनती है, जैसे,सुरकंडा देवी मंदिर, नाग टिब्बा | यहां की मनमोहक वादियाँ आपके यात्रा को यादगार बनाने वाली हैं |

2.नैनीताल- नैनीताल उत्तराखंड के सबसे आकर्षक और मनमोहक पर्यटक हिल स्टेशनों में से एक है | यहाँ की खूबसूरत बर्फ से ढके हुए पहाड़ पर्यटकों को अपनी और खींचती हैं | अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ रोमांचक खेलों का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए यह एक उत्तम स्थान है।

3.चकरात हिल स्टेशन- यह अपने जंगल ट्रेकिंग, गुफाओं और प्राचीन मंदिरों के लिए पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है| यहां का टाइगर झरना लोगों को बेहद आकर्षित करता है | ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए मुख्य जगह हैं |

4.औली जगह -उत्तराखंड  में एक और मशहूर पर्यटन स्थल है, जिसका नाम, औली है| बर्फ की चादर से ढका औली आपको यकीनन स्वर्ग से कम नहीं लगेगा| स्केटिंग करने वालों के लिए तो ये बेहतरीन जगह है | यहाँ की वादियाँ और ट्रेकिंग के लिए बढ़िया रास्ते आपका मन मोह लेंगे |     

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement