त्रिलोकपुर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा चैत्र नवरात्र मेला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

त्रिलोकपुर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा चैत्र नवरात्र मेला

Date : 24-Mar-2025

नाहन, 24 मार्च ।उत्तर भारत की शक्तिपीठों में शुमार महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस वर्ष चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने यहां आयोजित होने वाले नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुकम्मल सुविधाएं गई है।

कार्यवाहक डीसी सिरमौर एल आर वर्मा ने बताया कि महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष 30 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक मेले का आयोजन होना है जिसको लेकर यहां सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं जुटाना गई हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement