इतिहास के पन्नों में 09 नवंबरः अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

Editor's Choice

इतिहास के पन्नों में 09 नवंबरः अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त

Date : 09-Nov-2022

 

देश-दुनिया के इतिहास में 09 नवंबर की तारीख तमाम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान और अस्मिता के लिए भी खास है। इसी तारीख को साल 1989 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया गया था। ...और इसके ठीक 30 साल बाद 09 नवंबर 2019 को ही 'देश के सबसे बड़े कानून' के मंदिर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। पांच जजों की संविधान बेंच ने कथित रूप से विवादित जमीन पर रामलला के हक में फैसला सुनाया। मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश दिए। इससे सदियों पुराना विवाद खत्म हो गया।

इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया। इसे सभी पक्षों ने मानने से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने 2.77 एकड़ की विवादित भूमि को मुस्लिम पक्ष, रामलला विराजमान और निर्मोही अखाड़े में बराबर बांट दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर बनाने की प्रक्रिया तेज हुई। 05 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1236ः मुगल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।

1580ः स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।

1794ः रूसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।

1822ः दिल्ली जल आपूर्ति योजना की औपचारिक शुरुआत।

1822ः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का मैरी टोड के साथ विवाह।

1885ः गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1937ः जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।

1947ः भारत सरकार ने सैन्य कार्यवाई कर जूनागढ़ को मुक्त कराया।

1947ः कश्मीर के बडगांव के मेजर सोमनाथ शर्मा को पहला परमवीर चक्र मिला। हालांकि उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।

1950ः अमेरिकी लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

1954ः दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना।

1984ः ओबी अग्रवाल अमेच्योर स्नूकर में विश्व चैंपियन बने।

1989ः बर्लिन की दीवार ढहाई गई।

1995ः इजरायल के प्रधानमंत्री यितझाक राबिन की शांति रैली के दौरान हत्या।

1996: एवेंडर होलीफील्ड ने तकनीकी आधार पर टायसन को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी का खिताब तीसरी बार जीता।

2000: उत्तर प्रदेश के एक हिस्से को अलग कर नया राज्य उत्तराखंड बना।

2018: सोमालिया में कार धमाकों में 51 लोगों की मौत ।

2019ः राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।

2019: श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया।

जन्म

1483ः ईसाई धर्म में नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर।

1877ः कवि मोहम्मद इकबाल।

1889ः प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इंद्र विद्यावाचस्पति।

1904ः भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी।

1931ः भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मी मल्ल सिंघवी।

1936ः प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुदामा पांडेय 'धूमिल'।

निधन

1941ः संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा।

1962ः समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे।

2005ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन।

2011ः भारतीय जैव रसायन, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हरगोविन्द खुराना।

दिवस

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस

विश्व उर्दू दिवस

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement