Editor's Choice
"वर्षात की सोमवती अमावस्या का सनातन में प्रयोजनऔर माहात्म्य"
Date : 30-Dec-2024
सोना धोबिन भी देवी के रूप में पूजनीय है ,उनकी कथा कुछ इस प्रकार है कि प्राचीन समय में एक ब्राह्मण था, उसकी एक बेटी थी, जिसकी शादी को लेकर वो बहुत चिंतित रहता था। लड़की बहुत सुंदर, सुशील, कामकाज में अच्छी थी, लेकिन फिर भी उसकी शादी का योग नहीं बन रहा था। एक बार उस ब्राह्मण के घर एक साधू महाराज आये, वे उस लड़की की सेवा से प्रसन्न हुए, और उसे दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। फिर उसके पिता ने उन्हें बताया, कि इसकी शादी नहीं हो रही है, साधू ने लड़की का हाथ देखकर कहा, कि इसकी कुंडली में शादी का योग ही नहीं है। ब्राह्मण घबरा कर उपाय पूछने लगा। तब साधू ने सोच-विचार कर के उसे बोला, कि दूर गाँव में एक सोना नाम की औरत है, वह धोबिन है, और सच्ची पतिव्रता पत्नी है। अपनी बेटी को उसकी सेवा के लिए उसके पास भेजो, जब वो औरत अपनी मांग का सिंदूर इस पर लगाएगी तो इसका जीवन संवर जाएगा।ब्राह्मण ने अगली ही सुबह उसे सोना धोबिन के यहाँ भेज दिया। धोबिन अपने बेटा बहु के साथ रहती थी। ब्राह्मण की बेटी सुबह जल्दी जाकर घर के सारे काम कर आती थी। 2-3 दिन ऐसा चलता रहा। धोबिन को लगा कि उसकी बहु इतनी जल्दी काम कर के फिर सो जाती है, उसने बहू पूछा। तब बहू ने कहा कि, मुझे लगा आप ये काम करते हो। धोबिन ने अगली सुबह उठकर छिपकर देखा, कि ये कौन करता है। तब वहां ब्राह्मण की बेटी आई और फिर उसे धोबिन ने पकड़ लिया। धोबिन के पूछने पर उसने अपनी सारी व्यथा सुना दी। धोबिन भी खुश हो गई और उसे अपनी मांग का सिंदूर लगा दिया। ऐसा करते ही धोबिन के पति ने प्राण त्याग दिए।
RELATED POST
Leave a reply
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 14-Jan-2026
-
Date : 13-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 14-Jan-2026
-
Date : 13-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 14-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 14-Jan-2026
-
Date : 13-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
-
Date : 15-Jan-2026
Advertisement