रात में देर से खाना सेहत के लिए है हानिकारक | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

रात में देर से खाना सेहत के लिए है हानिकारक

Date : 30-Jan-2024

रात का खाना देर से खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आम तौर पर भाग दौड़ भरे माहौल में ये कर पाना काफी मुश्किल हो गया है पर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने के समय पर खासा ध्यान रखना होगा। एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहने के लिए व्यक्ति को रात का खाना 7 से 7: 30 बजे तक खा लेना चाहिए। दिन के आखिरी भोजन को समय पर खाने के कई और लाभ हैं लेकिन हम आपको बताएंगे कि रात में जल्दी खाना क्यों फायदेमंद है।

रात का खाने जल्दी खाने के फायदे

नींद आएगी अच्छी

पूरे दिन थकने के बाद अगर आपको सही समय पर खाना मिल जाए तो आपको सोने के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा और सुबह में आप फ्रेश महसूस करेंगे।

सीने में नहीं होगी जलन

रात का खाना खाने के तुरंत बाद लोग बेड पर सोने चले जाते हैं। ऐसा करने से गैस की समस्या बढ़ती है।

दिल रहेगा स्वस्थ

जब खाना अच्छे से हजम होगा तो फैट और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी नहीं होगी और आपका दिल स्वस्थ रहेगा।

वेट होता है कंट्रोल

वजन कम करने के लिहाज से रात में जल्दी खाना जरूरी है। रात में जल्दी खा के आप टहलें जरूर। ऐसा करने से आपका खाना अच्छे से पचता और फैट भी इक_ा नहीं होगा।

पेट की सभी बीमारियां होती है दूर

अक्सर आपके सोने और रात के खाने के समय के बीच अंतर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक बार जब आप लेट जाते हैं, तो भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और इसके परिणामस्वरूप पेट में दर्द, एसिड रिफ्लक्स और सूजन हो सकती है।

ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे

समय से खाना खाने और समय से नींद लेने से आप सुबह में खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement