सुबह वॉक करने के फायदे | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

सुबह वॉक करने के फायदे

Date : 09-May-2024

 रोज सुबह टहलने से आपका तन और मन दोनों हैप्पी रहेंगे। ये एक ऐसी आदत है जिसे स्वस्थ्य रहने की कुंजी कहा जाता है। सुबह की वॉक न सिर्फ आपको फिजिकली एक्टिव और फिट बनाती है बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी इसे बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह कितनी देर वॉक करनी चाहिए? सुबह कितनी देर टहलने से शरीर स्वस्थ रहता है।

सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। स्वस्थ रहने के लिए रोज कम से कम 30 मिनट मॉर्निंग वॉक का रुटीन जरूर बनाएं। शुरूआत में आप अपने शरीर और उम्र के हिसाब से इस समय को कम ज्यादा रख सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे अपने पैदल चलने की दूरी या समय अवधि को बढ़ा सकते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि सुबह 1 घंटे तेज चलने से आप लाइफ को 2 घंटे बढ़ा सकता है।

सुबह वॉक करने के फायदे

दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज के मरीज को फायदा होता है।

दिमाग और मन शांत रहता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

मेमोरी बढ़ती है और डिमेंशिया का खतरा कम होता है।

मानसिक और इमोशन स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement