भारत ने भूकंप प्रभावित नेपाल को आपातकालीन राहत सामग्री की दूसरी खेप सौंपी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

भारत ने भूकंप प्रभावित नेपाल को आपातकालीन राहत सामग्री की दूसरी खेप सौंपी

Date : 08-Nov-2023

 नेपाल में भूकंप प्रभावित परिवारों के लिए आपातकालीन राहत सामग्री की दूसरी खेप भारत सरकार की ओर से मिशन के उप प्रमुख प्रसन्न श्रीवास्तव ने बांके के मुख्य जिला अधिकारी श्रवण कुमार पोखरेल को सौंपी। इस अवसर पर नेपालगंज के महापौर प्रशांत बिस्ता भी मौजूद थे।

9 टन राहत सामग्री की इस खेप को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान सी-130 के जरिए नेपालगंज पहुंचाया गया। इस खेप में आवश्यक चिकित्सा और स्वच्छता आपूर्ति, तंबू, स्लीपिंग बैग और कंबल शामिल हैं। इस महीने की 3 तारीख को जजरकोट में आए भूकंप को देखते हुए भारत सरकारर नेपाल सरकार को ये सहायता दे रही है।

 

भारत की 11 टन से अधिक राहत सामग्री 5 नवंबर को नेपाल सरकार को सौंप दी गई थी। भारत जजरकोट भूकंप के बाद नेपाल सरकार को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement