सिलीगुड़ी में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सिलीगुड़ी में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Date : 26-Jan-2026

 सिलीगुड़ी, 26 जनवरी । देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर सी. सुधाकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

ध्वजारोहण के बाद पुलिस कमिश्नर ने परेड का निरीक्षण किया और उन्हें परेड के माध्यम से सलामी दी गई। परेड में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस, रैफ, सिलीगुड़ी कॉलेज व विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

परेड के दौरान पुलिस ने ब्रज वाहन, वाटर टैंक, एंटी रैट स्क्वाड टीम और वीआईपी बुलेट प्रूफ वाहन के जरिये अपनी तैयारियों और ताकत का प्रदर्शन किया। साथ ही बाल विवाह, बाल तस्करी और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाले टेबलो आकर्षण का केंद्र रहे।

इसके अलावा नशामुक्त समाज, सेफ ड्राइव–सेव लाइफ और ट्रैफिक नियमों जैसे अहम विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कई स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी रही।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस कमिश्नरेट मैदान में डॉग शो का आयोजन भी किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement