गणतंत्र दिवस देश की एकता-अखंडता के अटूट विश्वास का प्रतीक : डॉ. रामाशीष राय | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गणतंत्र दिवस देश की एकता-अखंडता के अटूट विश्वास का प्रतीक : डॉ. रामाशीष राय

Date : 26-Jan-2026

 लखनऊ, 26 जनवरी । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने तिरंगा झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय, राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने अपने संक्षिप्त संबोधन दिए। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए संकल्प लिया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर एवं रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, प्रदेश सचिव अशोक तिवारी, अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, रमेश कश्यप, रामनाथ यादव, विनोद सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement