रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे छत्तीसगढ़ | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे छत्तीसगढ़

Date : 11-Nov-2023

 रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज  छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं।

वह दुर्ग की पाटन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से दुर्ग सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

वह यहां सरगुजा संभाग में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सिंह दोपहर 12.20 से एक तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ के सलगावान कला में बड़ी जनसभा लेंगे। दोपहर 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक दुर्ग में पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement