विदेश मंत्री जयशंकर 11-15 नवंबर तक यूनाइटेड किंगडम के आधिकारिक दौरे पर | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

विदेश मंत्री जयशंकर 11-15 नवंबर तक यूनाइटेड किंगडम के आधिकारिक दौरे पर

Date : 11-Nov-2023

 नई दिल्ली, 11 नवंबर । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 11-15 नवंबर तक यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और यूके के बीच बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी है। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने समकक्ष सर जेम्स क्लेवरली के साथ चर्चा करेंगे और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मिलेंगे।

मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री की यात्रा से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति मिलेगी। भारत और यूके के बीच मधुर और समृद्ध संबंध हैं। भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को 2021 में भारत-यूके रोडमैप 2030 के साथ लॉन्च किया गया था। रोडमैप एक साझेदारी के लिए एक प्रतिबद्धता है जो दोनों देशों के लिए काम करती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement