22 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाया सरयू घाट... | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

22 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाया सरयू घाट...

Date : 11-Nov-2023

 अयोध्या । अयोध्या के सरयू घाट पर शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान 22 लाख से ज्यादा दीये सरयू नदी के घाट पर जलाए गए हैं। इसके अलावा रेजर शो, आतिशबाजी भी की गई।

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की पूर्व संध्या पर सरयू नदी के तट पर आरती की। उससे पहले राज्याभिषेक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या वासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा। जिससे ये एक बड़ा आयोजन बने। हम सभी को मिलकर इस कार्य को पूरा करना होगा। सीएम ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।  जय जय सीताराम, जय जय श्रीराम का नारा लगाया।आरती के बाद अब सरयू नदी के घाट पर दीये जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। हर साल दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। घाटों पर लाखों दीये को जलाया जा रहा है।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement