इतिहास के पन्नों में 13 नवंबरः फ्रांस ही नहीं पूरी दुनिया दहल गई | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

इतिहास के पन्नों में 13 नवंबरः फ्रांस ही नहीं पूरी दुनिया दहल गई

Date : 12-Nov-2023

 देश-दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह ऐसी तारीख है जिसने फ्रांस के साथ सारी दुनिया को दहला दिया। 13 नवंबर फ्रांस के लिए काफी दुखद है। 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया था। आतंकवादियों ने फ्रांस की खूबसूरत राजधानी के सीने पर कई जख्म दिए। आतंकवादियों ने तीन जगह बड़े हमलों को अंजाम दिया, जिनमें कम से कम 130 लोगों की मौत हो गई। सबसे घातक हमला बातेक्लां थियेटर और कंसर्ट हॉल पर किया गया जहां आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को घेरकर गोली मारी। यहां 80 से ज्यादा लोगों की जान गई। इसके अलावा दो रेस्तरां और एक स्टेडियम को भी निशाना बनाया गया था। इस दौरान गोलीबारी के साथ-साथ विस्फोट भी किए गए। हमलों में 350 से ज्यादा घायल हो गए। हमलों के बाद फ्रांस में इमरजेंसी लगा दी गई थी।



महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1898ः काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement