छग विस चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन आज भाजपा के दिग्गज चुनावी सभा को करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

छग विस चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन आज भाजपा के दिग्गज चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Date : 15-Nov-2023

 रायपुर, 15 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान आज बुधवार शाम पांच बजे थम जाएगा। उससे पहले आज दिन में पांच बजे से पहले भाजपा के चार दिग्गज नेता प्रदेश में छह से अधिक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा हाई स्कूल मैदान आरंग में दोपहर 01:25 बजे, दोपहर 03 बजे कलाकेंद्र मैदान अंबिकापुर, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर 12:00 बजे साजा, बेमेतरा, दोपहर 1:55 बजे जांजगीर-चांपा, दोपहर 03:20 बजे कोरबा, केंद्रीय सूचना व प्रसारण युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्वान्ह 11 : 10 बजे नवागढ़, दोपहर 01:40 बजे वैशाली नगर, असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दोपहर 11: 50 बजे दशेरा मैदान बलोदाबाज़ार, दोपहर 01:15 बजे स्थान पौनी स्कूल मैदान बिलाईगढ़ सारंगढ़, इन्द्रप्रष्थ मैदान मगरलोड, भैंसमुड़ी दोपहर 02:50 बजे सिहावा धमतरी में सभा लेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement